आजकल ज्यादातर बॉलिवुड सिलेब्रिटीज भीड़ से बचने के लिए अपने पर्सनल बॉडीगार्ड रखते हैं। सलमान और शाहरुख जैसे बड़े स्टार्स के बॉडीगार्ड को खुद अपने आप में सिलेब्रिटी बन गए हैं। इसी तरह बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी अपना पर्सनल बॉडीगार्ड रखती हैं जो उनके साथ कई सालों से हैं। आपने इन्हें दीपिका के साथ पब्लिक प्लेस में हमेशा देखा होगा। सालों से हमेशा दीपिका के साथ रहने वाले उनके बॉडीगार्ड का नाम जलाल है। जलाल को दीपिका अपने परिवार के सदस्य की तरह मानती हैं।

शायद आपको पता नहीं हो कि दीपिका अपने बॉडीगार्ड जलाल को एक बॉडीगार्ड नहीं बल्कि अपना भाई मानती हैं। जी हां, दीपिका जलाल को हर साल रक्षाबंधन पर राखी भी बांधती हैं। जलाल दीपिका के लिए कितने खास हैं यह आप इस बात से ही जान सकते हैं कि 2018 में दीपिका-रणवीर की शादी में भले ही सारे रिश्तेदार नहीं पहुंच पाए हों लेकिन जलाल इटली के लेक कोमो शहर में लड़कीवालों की तरफ से मौजूद थे।

अब जब जलाल दीपिका के लिए इतने खास हैं तो उनका मेहनताना भी खास ही होगा। हालांकि दीपिका ने कभी खुद अपने मुंह से तो नहीं बताया है लेकिन 2-3 साल पहले यह बात सुनने में आई थी कि दीपिका अपने बॉडीगार्ड जलाल को 80 लाख रुपये सालाना की सैलरी देती हैं। मतलब इस हिसाब से देखा जाए तो महीने के 6.5 लाख रुपये से ज्यादा। अब यह डीटेल्स तो कई साल पुरानी हैं तो जाहिर है अब जलाल की सैलरी सालाना 1 करोड़ रुपये से कम तो किसी हाल में नहीं होगी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका की फिल्म छपाक रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ खास नहीं किया था लेकिन क्रिटिक्स ने इसे काफी अच्छे रिव्यूज दिए थे। दीपिका की अगली फिल्म 83 रिलीज के लिए तैयार है लेकिन लॉकडाउन के कारण इसकी रिलीज टल गई है। इसके अलावा दीपिका लॉकडाउन के बाद शकुन बत्रा की फिल्म में काम करेंगे जिसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे। दीपिका हॉलिवुड की फेमस फिल्म द इंटर्न में भी करने वाली थीं। इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर को साइन किया गया था। अब ऋषि कपूर के मौत के बाद यह फिल्म बनेगी या नहीं, अभी तक इस बारे में कोई खबर नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here