जब हम स्किन केयर रूटीन की बात करते हैं, तो हम अक्सर आंखों के आस-पास के एरिया को भूल जाते हैं। अंडर-आई की सूजन या डार्क सर्कल्स पूरे चेहरे का लुक खराब कर देते हैं। मगर फिर भी हम चाह कर भी उस पर ध्यान नहीं दे पाते।
शायद आप यह बात न जानती हों, मगर उम्र बढऩे का पहला लक्षण हमारी आंखों के पास ही दिखाई देना शुरू होता है। अगर आप इसे नजरअंदाज करती हैं, तो बाद में इसकी देखभाल करना बेहद मुश्किल हो जाएगा। हमारे आंखों के आस-पास का एरिया काफी नाजुक होता है, इसलिए आपको एक अच्छी अंडर-आई क्रीम को अपने स्किन केयर रूटीन का एक हिस्सा बना लेना चाहिए। यदि आप महंगी क्रीम पर पैसे नहीं खर्च करना चाहती हैं, तो यहां जानें इसे घर पर आसानी से बनाने का तरीका…
कुकुंबर और मिंट अंडर-आई क्रीम
खीरे और पुदीने का मिश्रण हमारे काले घेरे और अंडर-आई बैग पर अद्भुत काम करता है। खीरे में विटामिन ्य पाया जाता है, जो हमारी आंखों के आसपास के काले घेरे को कम करने में मदद करते है। वहीं, पुदीना अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों से स्किन को नमी पहुंचाता है। आपको बस इन दो चीजों को अच्छी तरह से मिलाना है और मिर इसमें 3 बड़े चम्मच दूध, 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल और 3 बूंद बादाम के तेल की मिलाएं। एक पेस्ट तैयार करें और इसे अपनी आंखों के नीचे लगाएं। इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर इसे धो लें
एवोकाडो और बादाम अंडर-आई क्रीम
बादाम का तेल और एवोकैडो दोनों ही त्वचा के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। एवोकैडो न केवल एक अच्छा मॉइस्चराइजर बल्कि यह स्किन से फानइ लाइन्स को भी मिटाने का काम करता है। बादाम का तेल त्वचा की कोशिकाओं को नवीनीकृत करता है और आंखों के नीचे की आसपास की सूजन को कम करता है। पेस्ट तैयार करने के लिए, बादाम के तेल की 5 बूंदों को एवोकैडो के तीन स्लाइस के साथ मिक्स करें। फिर इसे प्रभावित जगह पर लगाएं और 5 मिनट के बाद इसे धो लें।
शिया बटर और कैमोमाइल अंडर-आई क्रीम
यदि आपके आंखों के आस पास की स्किन काफी ड्राय है, तो उसे मॉइस्चराइजेशन की आवश्यकता है, तो शिया बटर आपके काम आ सकता है। शिया बटर और कैमोमाइल तेल को साथ में मिलाएं और एक कंटेनर में भर लें। फिर इसे रेगुलर आई क्रीम के रूप में रोज लगाएं।
एलोवेरा जेल और विटामिन-ई अंडर-आई क्रीम
एलोवेरा जेल और विटामिन ई न केवल त्वचा पर सूजन और रैश को कम कर सकते हैं, बल्कि त्वचा को हाइड्रेट करने में भी मदद करते हैं। इस पैक को तैयार करने के लिए, एक कटोरी में एक चम्मच एलोवेरा जेल और विटामिन-ई कैप्सूल मिलाएं। फिर इसमें गुलाब जल के साथ नारियल तेल की कुछ बूंदें मिलाएं। अब इस क्रीम को अंडर-आई एरिया पर लगाएं। आप इसे उपयोग करने के बाद रेफ्रिजरेटर में स्टोर कर सकती हैं और जब चाहें इसे लगा सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here