file photo

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 85 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। साथ ही 2 और मौत की पुष्टि की गई है। इसी के साथ बुधवार रात 11:10 बजे की स्थिति में कुल 314 मरीजों की पहचान हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने अपडेटेड बुलेटिन जारी कर बताया कि रायपुर जिले से 37, राजनांदगांव से 20,दुर्ग से 9, जांजगीर चांपा से 7,बलौदा बाजार से 4, कोरबा से 3,सरगुजा से 3, महासमुंद से 1 व बलरामपुर से 1 मरीज की पहचान हुई है। 2 लोगों की मौत हुई है इनमें शहीद नगर खमतराई निवासी 65 वर्षीय महिला को 28 जुलाई को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया था। शाम को महिला की मौत हो गई थी। इसी तरह उरला रायपुर निवासी 35 वर्षीय महिला को 27 जुलाई को भर्ती कराया गया था। 28 जुलाई को महिला की मौत हो गई। दोनों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया गया कि दोनों अन्य बीमारी से पीड़ित थी।

बता दें कि इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने देर शाम बुलेटिन जारी कर प्रदेश भर में 229 मरीज मिलने की जानकारी दी थी। स्वास्थ्य विभाग ने दो मौत की पुष्टि की थी। इसमें 70 वर्षीय बुजुर्ग और एक 38 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। 229 नए मरीजों में रायपुर से 98, राजनांदगांव से 59, बिलासपुर से 15, बलौदाबाजार से 14, दुर्ग से 13, सूरजपुर से 9, कोंडागांव से 4, महासमुंद, गरियाबंद, रायगढ़ और बस्तर से 3-3, धमतरी से 2, कबीरधाम, कोरबा और सरगुजा से 1-1 मरीज की पहचान हुई थी। इस तरह से जारी अपडेटेड बुलेटिन के आंकड़ों को मिलाकर दिनभर में कुल 314 मरीजों की पहचान हुई है। 4 लोगों की मौत और 197 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। रायपुर में दिनभर में 135 मरीजों की पहचान हुई है। प्रदेश भर के आंकड़ों में गौर करें तो अब तक 8600 मरीजों की पहचान हो चुकी है। इनमें 5636 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 50 मौत अब तक दर्ज की गई है। प्रदेश में 2914 एक्टिव केस हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here