नईदिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का अंतिम परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया जिसमें प्रदीप सिंह ने पहला स्थान हासिल किया, दूसरे स्थान पर जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा रही हैं। आयोग ने इस बार कुल 829 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इन उम्मीदवारों में 304 उम्मीदवार सामान्य वर्ग, 78 उम्मीदवार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 251 उम्मीदवार अन्य पिछड़ा वर्ग, 129 अनुसूचित जाति और 67 उम्मीदवार अनुसूचित जनजाति के शामिल हैं।

यूपीएससी ने सिविल सेवा के लिए सितंबर 2019 में लिखित परीक्षा आयोजित की थी। इस साल फरवरी से अगस्त के बीच हुए साक्षात्कार के बाद अंतिम परिणाम जारी किया गया। परीक्षा के आधार पर आयोग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाएं ग्रुप ए और ग्रुप बी के लिए उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए संस्तुति की गई है।
अगर किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा या भर्ती से जुड़ा कोई प्रश्न पूछना है तो वह यूपीएससी कैंपस परिसर में वर्किंग डेज पर सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच जाकर जानकारी हासिल कर सकता है। इसके अलावा सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच 23385271 / 23381125 / 23098543 पर फोन करके भी जानकारी हासिल की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here