हम सभी सुबह उठकर सबसे पहले अपना चेहरा धोते हैं। चेहरे को धोना और उसकी साफ-सफाई के लिए हम कुछ खास बातों का भी ध्यान रखते हैं। कई लोग अपने चेहरे को गर्म पानी से तो कई लोग ठंडे पानी से धोते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि चेहरे को ठंडे पानी से धोने पर स्किन को कितने फायदे मिलते हैं।
इस बात में कोई शक नहीं है कि गर्म पानी से मुंह धुलने में बड़ा आनंद आता है, मगर इससे स्किन को काफी नुकसान पहुंचता है। वहीं, एक्सपर्ट मानते हैं कि चेहरे को रोज ठंडे पानी से धोया जाना चाहिए। ऐसा करने से आपको कभी भी स्किन केयर प्रोडक्ट की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अगर आप सोच रही हैं कि इससे क्या-क्या फायदे मिलेंगे, तो यहां पढ़ें…
चेहरे को ठंडे पानी से धोने के फायदे
सूजन दूर करे
रातभर स्किन पर जमा हुए तेल को ठंडे पानी के छींटे से दूर किया जा सकता है। यही नहीं अगर आपका चेहरा सुबह सोकर उठने पर सूजा रहता है, तो वह भी ठंडे पानी से मुंह धोने पर ठीक हो जाता है।
स्किन बनें जवां
ठंडे पानी से चेहरा धोने से आप जवान दिखते हैं। यह ठीक उसी तरह से है, जब आप अपने चेहरे पर आइस क्यूब रगड़ते हैं। चेहरे को ठंडे पानी से धोने पर फाइन लाइन्स और झुर्रियां काफी हद तक कम हो सकती हैं।
त्वचा पर ग्लो लाए
यह त्वचा को निखारने में भी मदद करता है और सुस्ती को दूर रखता है। यही कारण है कि हमारे बड़े कहते हैं कि जब आप सुबह आपकी नींद न खुले, तो मुंह पर थोड़ा सा ठंडा पानी मार लेना चाहिए। ऐसा करने से आपकी त्वचा में अधिक ब्लड सर्कुलेशन शुरू हो जाता है।
टोनर की तरह काम करे
ठंडा पानी भी गुलाब जल की तरह ही प्राकृतिक टोनर का काम करता है। इसलिए, यदि आपके पास घर पर टोनर नहीं है, तो आप हमेशा अपने चेहरे को धोने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सन डैमेज से बचाए
सनस्क्रीन के अलावा भी यदि आपको अपनी स्किन को सूरज की घातक किरणों से बचाना है, तो अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोएं। यह एक शील्ड की तरह काम करता है। इसे सनस्क्रीन के साथ करना काफी फायदेमंद हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here