रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अभियंता दिवस के अवसर पर सभी इंजीनियरों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। भारत के महान इंजीनियर भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की याद में उनके जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाने वाला अभियंता दिवस राजधानी रायपुर में सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर विश्वेश्वरैया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा भारत के विकास में उनके दिए दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया गया।

अपने बधाई संदेश में सीएम श्री बघेल ने कहा कि भारत के महान इंजीनियर स्व. विश्वेश्वरैया को आधुनिक भारत के विश्वकर्मा के रूप में बड़े सम्मान के साथ याद किया जाता है। सर विश्वेश्वरैया ने अपनी असाधरणा दृष्टि और प्रतिभा से भाारत में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया। दक्षिण भारत के कर्नाटक को एक विकसित और समृद्धशाली क्षेत्र बनाने में उनका अभूतपूर्व योगदान रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here