अगर आप भी Paytm ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपको परेशान कर सकती है। क्योंकि Google Play Store से लोकप्रिय मोबाइल पेमेंट ऐप Paytm को हटा दिया है। जिसके बाद यूजर्स इस ऐप का डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं।

गूगल का कहना है कि कंपनी गैंबलिंग पॉलिसी का उल्लंघन कर रही है जिसकी वजह से उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। Paytm इंडिया की सबसे वैल्यूएबल स्टार्टअप है और कंपनी का दावा है कि इसके एक्टिव यूजर्स की संख्या 5 करोड़ से ज्यादा है।

भारत में इसकी धमाकेदार शुरुआत में पीएम मोदी के फूल पेज के विज्ञापन सभी प्रमुख समाचारपत्रों के प्रथम पृष्ठ में दिए गए थे, चीनी विनिवेश वाली इस कंपनी के डिजिटल इंडिया में प्रमुख प्रेरकों में खुद प्रधानमंत्री के होने से इसे भारत मे एक मजबूत ब्रांड के रूप में जनमानस में जल्दी मान्यता मिल गयी थी।

गूगल ने शुक्रवार को प्ले स्टोर से Paytm ऐप हटाया है। शुक्रवार को गूगल ने कहा कि प्ले स्टोर पर ऑनलाइन कसीनो और दूसरे अनरेगुलेटेड गैंबलिंग ऐप पर पाबंदी है।

इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि कंपनी लगातार गैंबलिंग पॉलिसी की अनदेखी करती आ रही थी। गूगल की पॉलिसी दूसरे देशों में भी है। कंपनी की इस पॉलिसी के तहत अगर वेबसाइट कैश प्राइज या रियल मनी जीतने और पेड टूर्नांमेंट कराती है तो प्ले स्टॉर के नियमों की अनदेखी होती है।

गूगल ने प्ले स्टोर से Paytm ऐप को ऐसे समय में हटाया है जब एक दिन बाद ही IPL शुरू होने वाला है। यह टूर्नांमेंट अगले दो महीनों तक चलेगा। इस दौरान कई वेबसाइट ऐसे स्पोर्ट गैंबलिंग में जुड़ जाते हैं।

भारत में स्पोर्ट्स बेटिंग पर पाबंदी है। लेकिन फैंटसी स्पोर्ट्स में यूजर फेवरेट प्लेयर सेलेक्ट करते हैं। प्रीफर्ड टीम या प्लेयर चुनने पर कैश प्राइस जीतने जैसे गेम कुछ ज्यादातर राज्यों में अवैध नहीं हैं। डिज्नी हॉटस्टर पर IPL का प्रसारण हो रहा है। उसे भी फैंट्सी स्पोर्ट्स ऐप के विज्ञापन देने के साथ चेतावनी देनी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here