महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेडिया के पति रविन्द्र भेड़िया का रविवार की रात निधन

617
ravindra bhediya

आज 5 अक्तूबर को पीपरछेड़ी ग्राम में होगा अंतिम संस्कार

रायपुर। सेवानिवृत्त आईजी तथा महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेडिया के पति रविन्द्र भेड़िया का रविवार की रात निधन में  हो गया। वे  कोरोना का इलाज कराकर घर लौटे थे। एकाएक उनकी तबियत फिर से बिगड़ने से उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उनकी जांच कर मृत घोषित कर दिया

आईजी पद से सेवानिवृत होने के बाद उनकी  पत्नी अनिला भेड़िया कांग्रेस की ओर डौंडीलोहारा से विधायक की सीट जीतने के  बाद  मंत्री भी बनाई गई। रविन्द्र भेड़िया को कुछ दिन पहले ही कोरोना हुआ था, जिससे स्वस्थ्य होकर वो पिछले सप्ताह ही घर लौटे थे। जानकारी के मुताबिक वो पूरी तरह से स्वस्थ्य थे। कल वो रायपुर स्थित मंत्री बंगले में परिवार के सभी लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे, इसी दौरान वो उठकर वाशरूम गए, जहां उन्हें अटैक आ गया और वो बेहोश होकर गिर पड़े।

उन्हें तत्काल रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गयी। डौंडीलोहारा स्थित पैतृक गांव में  उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने रिटायर्ड आई.पी.एस. अधिकारी रविन्द्र भेंडिया के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।  रविन्द्र भेंडिया महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया के पति हैं।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वर्गीय श्री रविन्द्र भेंडिया के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

स्वर्गीय श्री रविन्द्र भेड़िया का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम पीपरछेड़ी, जिला बालोद में आज 5 अक्टूबर को किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here