अंबिकापुर.  पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में ओडिशा तट के पास बना कम वायु दाब क्षेत्र अभी भी सक्रिय है। इसके कारण बने चक्रवात से अगले दो दिनों तक छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों में भारी बारिश हो सकती है। पूर्वानुमान के अनुसार आज दोहर बाद रायपुर में तेज बारिश हो सकती है। अंबिकापुर में रात के वक्त एक बार फिर बारिश की संभावना बन रही है। बिलासपुर शहर में भी बारिश की स्थिति नजर आ  रही है और दोपहर  बाद यहां भी बारिश हो सकती है। इसके अलावा बस्तर संभाग में कई इलाकों में गरज- चमक के साथ भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई  है।

उत्तरी  छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर शहर में बीती रात से ही रुक- रुक कर बारिश हो रही है। वहीं राजधानी रायपुर में भी सुबह से आसमान में बादल छाए हैं और हल्की बूंदा- बांदी हो रही है।

मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट ने बताया कि कम दबाव के क्षेत्र से दक्षिण छत्तीसगढ़ पर ऊंचाई पर चक्रवात सक्रिय है। इसके कारण तथा दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तरी इलाके तक एक द्रोणिका भी बनी हुई है। इसके असर से अगले दो दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ में वर्षा और मेघ गर्जन की संभावना है। कहीं कहीं भारी वर्षा की भी आशंका बनी रहेगी।

इधर नौ अक्टूबर के आसपास उत्तरी अंडमान सागर तथा समीपवर्ती मध्य पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक अवदाब क्षेत्र विकसित हो रहा है। यह अवदाब क्षेत्र गहन होता हुआ पश्चिमोत्तर दिशा में बढ़ेगा। इसके प्रभाव से 11 अक्टूबर के आसपास छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। पूर्वानुमान के अनुसार आज दोहर बाद रायपुर में तेज बारिश हो सकती है। अंबिकापुर में रात के वक्त एक बार फिर बारिश की संभावना बन रही है। बिलासपुर शहर में भी बारिश की स्थिति नजर आ  रही है और दोपहर  बाद यहां भी बारिश हो सकती है। इसके अलावा बस्तर संभाग में कई इलाकों में गरज- चमक के साथ भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई  है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here