रायपुर (04अप्रैल2021)छत्तीसगढ़ राज्य में होने वाले नगर निगम चुनाव से पहले प्रत्याशियों के चयन के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निकायवार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति आज कर दी। नियुक्त पर्यवेक्षकों में नगर निगम बिरगांव सामान्य पर्यवेक्षक राजेंद्र साहू मोतीलाल देवांगन, नगर निगम भिलाई सामान्य गिरीश देवांगन, अर्जुन तिवारी, द्वारकाधीश यादव, नगर निगम रिसाली चंद्रशेखर शुक्ला, अरुण सिसोदिया, नगर निगम भिलाई चरौदा अनुसूचित जाति अटल श्रीवास्तव, पीयूष कोसरे, नगर पालिक परिषद बैकुंठपुर सामान्य महिला जेपी श्रीवास्तव द्वितेंद्र मिश्रा, नगर पालिक परिषद शिवपुर चरचा अन्य पिछड़ा वर्ग भानुप्रताप सिंह गोपाल थवाईत, नगर पालिक परिषद सारंगढ़ अनुसूचित जाति महिला प्रेमचंद जायसी, उत्तम वासुदेव, नगर पालिक परिषद जामुल सामान्य कौशल चंद्राकर, आलोक पांडेय, नगर पालिक परिषद खैरागढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग प्रतिमा चंद्राकर, शाहिद खान, नगर पंचायत प्रेमनगर अनुसूचित जनजाति फुलकेरिया भगत, नगर पंचायत मारो अनुसूचित जाति सुशील शर्मा, नगर पंचायत नरहरपुर अनुसूचित जनजाति महिला बीरेश ठाकुर, नगर पंचायत कोन्टा अनुसूचित जनजाति नीना रावतिया, नगर पंचायत भैरमगढ़ अनुसूचित जनजाति महिला रुकमणी कर्मा, नगर पंचायत भोपालपटनम अनुसूचित जनजाति महिला यशवर्धन राव शामिल हैं।

एक तरफ कोरोना के कारण लाकडाउन एवं कर्फ्यू के आदेशों के साथ साथ नगरीय निकायों के चुनावों को बेहद दिलचस्पी से देखा जा रहा है आम लोगों का मानना है कि शायद विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनावों के कारण से कोरोना की खबरों को बढ़ने का मौका नही मिल रहा है शायद इसे देख कर ही राज्य में ये फैसला लिया गया होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here