रायपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिक्षक दिवस पर रविवार को शिक्षकों का सम्मान किया। राष्ट्रपति ने समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर मिसाल पेश करने वाले देश के कुल 44 शिक्षकों को सम्मानित किया।

राष्ट्रपति ने वर्चुअली कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2021 से छत्तीसगढ़ के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय करपावण्ड जगदलपुर जिला बस्तर के डॉ. प्रमोद कुमार शुक्ला को भी सम्मानित किया। इस दौरान केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, केन्द्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी, डॉ. सुभाष सरकार, डॉ. राजकुमार रंजन सिंह शामिल हुए।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार समारोह में शामिल होकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। अपने विशिष्ट योगदान के लिए आज पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई और साधुवाद। ऐसे शिक्षकों के विषय में जानकर मेरा विश्वास और भी मजबूत होता है कि भावी पीढ़ियों का निर्माण हमारे सुयोग्य शिक्षकों के हाथों में सुरक्षित है ।
समारोह का आयोजन मंत्रालय महानदी भवन में किया गया। अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग के सचिव डीडी सिंह और आयुक्त शम्मी आबदी ने डॉ. शुक्ला की इस उपलब्धि पर उन्हें पदक, प्रशस्ति पत्र, शॉल और श्रीफल भेंट किया। शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सचिव श्री सिंह ने डॉ. प्रमोद शुक्ला को शिक्षा के क्षेत्र में उनके लगन, निष्ठा के लिए छत्तीसगढ़ शासन की तरफ से धन्यवाद दिया। आयुक्त आदिम जाति शम्मी आबदी ने कहा कि डॉ. शुक्ला हमें अपने नवाचार, सीखने की तकनीकों से प्रदेश का नाम आगे बढ़ाएंगे।
उल्लेखनीय है कि करपावण्ड बस्तर के एकलव्य  विद्यालय के शिक्षक डॉ. शुक्ला को उनके अनुकरणीय कार्य के लिए राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया। मूलतः रायपुर जिले के निवासी डॉ शुुु क ला वर्सओ से

 

आदिवासी क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें पुरस्कार मिलने से छत्तीसगढ़ के एकलव्य विद्यालय के साथ-साथ आदिम जाति विभाग के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है। इससे माध्यम सेे राज्य में 71 एकलव्य विद्यालयों का संचालन किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here