कांकेर,16 अक्टूबर 2022,छत्तीसगढ़ विधान सभा के उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री तथा वर्तमान में भानुप्रतापपुर विधानसभा के विधायक मनोज मंडावी का आज सुबह हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया।
उन्हें धमतरी चिकित्सालय में भर्ती किया गया था जहां निधन की पुष्टि की गई।

विधानसभा उपाध्यक्ष स्व. मनोज मंडावी का अंतिम संस्कार आज सायं 04 बजे
छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ आज सायं 04 बजे उनके गृह ग्राम नाथियानवागांव , विकास खंड ‌कांकेर में किया जायेगा। 1964 में जन्मे मनोजसिंह मंडावी अपने छात्र जीवन से छात्र नेता के रूप में राजनीति में भागीदारी करते रहे थे, छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहले मंत्रिमंडल में भी वे शामिल थे।
उनके निधन पर महामहिम राज्यपाल अनसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी शोक व्यक्त किया है। आदिवासी समाज और प्रदेश की जनता ने एक होनहार नेतृत्व खो दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here