कमिश्नर दिल्ली पुलिस अमूल्य पटनायक संबोधित कर रहे

महिला पुलिस कर्मियों में भी दिखा आक्रोश 

नई दिल्ली, 5 नवंबर 2019,( इंडिया न्यूज रूम) वकीलों की पिटाई से बिफरे दिल्ली पुलिस कर्मचारी आज सुबह से पुलिस मुख्यालय में एकत्र होंते जा रहे थे, 12 बजे तक उनकी संख्या हजारों से ज्यादा हो गयी, शांतिपूर्ण विरोध के बावजूद उनकी मांग पर मिलने पहुंचे कमिश्नर दिल्ली पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की. उनके भाषण के दौरान भी शोर गुल जारी रहा.  अनुशासित तथा गौरवशाली दिल्ली पुलिस के बारे में जोश भरते हुए   परीक्षा, अपेक्षा, और सुरक्षा का जिक्र करते हुए      कमिश्नर ने पिछले दिनों के विवाद पर  हाईकोर्ट की जांच कमेटी गठित होने का उल्लेख करते हुए कानून पर भरोसा रखने का आह्वान किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here