रायपुर। एक तरफ विधानसभा सत्र चल रहा है तो दूसरी ओर इनकम टैक्स का ताबड़तोड़ छापा पड़ने से राजनीतिक गलियारों में भूचाल आया। कांगेस का मानना है कि मोदी सरकार, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए यह कार्यवाई कर रही है।

कांग्रेस से जारी विज्ञप्ति में उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार द्वेषपूर्ण, डर, भय, आतंक और दहशत फैलाने यह कार्यवाही है। यह केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग है और इसके खिलाफ छत्तीसगढ़ के कांग्रेसजन शनिवार 29 फरवरी को दोपहर 12 बजे राजधानी रायपुर के गांधी मैदान से शांतिपूर्ण लेकिन आक्रामक विरोध किया जाएगा और आयकर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

इस घेराव कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी ब्लॉक पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस के विधायक गण नगरीय निकायों में कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधि और त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं में कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधि कांग्रेस के सभी मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here