Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना मरीज हुआ  ठीक! शेष 10 मरीजों का...

छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना मरीज हुआ  ठीक! शेष 10 मरीजों का उपचार जारी

415
0

राज्य में 43460 लोग अभी भी होम क्वारेंटीन में

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को एक और कोरोना संक्रमित के ठीक होने की जानकारी मिल रही है जिसके बाद प्रदेश में अब कुल 10 कोरोना संक्रमित मरीज ही शेष है जिनका एम्स रायपुर में उपचार जारी है। हालांकि आज ठीक हुए मरीज की पुष्टि समाचार लिखे जाने तक अधिकारिक तौर पर नहीं हो पायी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज्य कन्ट्रोल एन्ड कमांड सेंटर द्वारा 21 अप्रैल को शाम 5 बजे तक जारी बुलेटिन में बताया गया है कि डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार विश्व में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2314621 जा पहुंची है, वहीं  इस महामारी से मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 157847 तक जा पहुंची है।

भारत देश की बात करें तो कोरोना वायरस से 33 राज्य प्रभावित है जिनमें संक्रमित मरीजों की संख्या पिछले 24 घंटे में बढ़कर अब 18985 हो गई है, वहीं इस संक्रमण से मृतकों की संख्या भी बढ़कर 603 पहुंच गई है।   छत्तीसगढ़ राज्य की बात करें तो देश के अन्य राज्यों की तुलना में यहां कोरोना नियंत्रण में है। कोरोना से राज्य में कुल 11 लोग ही संक्रमित है, जिनका एम्स रायपुर में उपचार चल  रहा है। इन मरीजों में आज एक मरीज के पूरी तरह ठीक होने की जानकारी मिल रही है। हालांकि इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पायी है।  प्रदेश में होम क्वारेंटीन में रहने वालों की संख्या भी लगातार घट रही है। प्रदेश में क्वारेंटीन की अवधि पूर्ण करने के बाद अब शेष 43460 लोग ही होम क्वारेंटीन में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here