Home छत्तीसगढ़ गगनपल्ली के एक और ग्रामीण की मौत… रविवार और सोमवार को इसी...

गगनपल्ली के एक और ग्रामीण की मौत… रविवार और सोमवार को इसी गांव के दो ग्रामीणों की हुई थी मौत गांव में मातम पसरा

516
0

सुकमा:- जिस गांव में लगातार तीन दिन में तीन मौत हो तो उस गांव में मातम छा जाता है ऐसे ही कोन्टा विकासखण्ड के गगनपल्ली पंचायत के कोत्ताचेरु के पास कुर्तिपारा में पिछले तीन दिनों से लगातार ग्रामीणों का मौत का सिलसिला थम नही रहा है । रविवार और सोमवार को एक के बाद एक मौत हुई थी सोमवार के दिन स्वास्थ्य विभाग ने एम्बुलेन्स से 12 ग्रामीणों के साथ 3 अटेंडर को कोन्टा स्वास्थ्य केंद्र और आरएमएस आइस्थाई क्वरेटाईन केंद्र बनाया गया आरएमएस छात्रावास में दो महिला चार पुरुष और स्वास्थ्य केंद्र में पांच महिलाओं को रखा गया है इस सभी को 14 दिन के क्वरेंटाईन में रखा गया है ।

जिसमे कुर्तिपारा के ग्रामीण वेट्टी भीमा/गंगा 49वर्ष जिसकी हालत नाजुक होने के बाद सुकमा रिफर किया गया था जिसकी आज सुबह मौत हो गई है मौत का कारण हाई ब्लड प्रेशर हाई सुगर बताया जा रहा है ग्रामीणों की माने तो इस गांव में कुछ लोगो को इसी तरह की सेम बीमारी से लोग परेशान है ।
ग्रामीण कहते है कि रविवार और सोमवार के दो ग्रामीण युवकों की मौत पेट मे दर्द दस्त, और बुखार जैसे लक्क्षण के कारण हुआ था वैसे ही इस गांव के कई और भी ग्रामीणों को हो रहा है और वेट्टी भीमा /गंगा को भी ऐसा ही बीमारी के लक्क्षण देखा गया है । ग्रामीण इस बीमारी से दहशत में है । गगनपल्ली के कुर्तिपारा में दो ग्रामीणों की मौत के बाद 20 अप्रैल को 15 ग्रामीणों को कोन्टा आरएमएस में क्वरेंटाईन केंद्र में रखा गया है इसी 15 लोगों में एक वेट्टी भीमा पिता गंगा 49 वर्ष को 21 अप्रैल को सुकमा रिफर किया गया था जिसकी आज सुबह मौत हो गई ।

कल रात कुर्तिपारा के सोडी हिड़मा पिता गंगा 20वर्ष की हालत भी नाजुक हो गई थी जिसकी इस्थिति अभी सामान्य बताई जा रही है । गगनपल्ली पंचायत कुर्तिपारा के 11 ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग के निगरानी में दो महिला और चार पुरूष आरएमएस छात्रावास में और 5 महिला स्वास्थ्य केंद्र कोन्टा में स्वास्थ्य विभाग के निगरानी में रखा गया है ।

कुर्तिपारा के वेट्टी भीमा को हाई बीपी हाई सुगर की शिकायत थी इसलिए हमने तुरन्त सुकमा जिला अस्पताल रिफर कर दिया था मगर पता चला है कि उसकी आज मौत हो गई है मौत का कारण रिपोर्ट आने तक बता पाना मुश्किल है….

(खण्ड चिकित्सा अधिकारी कपिल देव कश्यप कोन्टा)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here