Home छत्तीसगढ़ एमपी के कोरोना संक्रमित किशोर के कारण दो गांवों को किया गया...

एमपी के कोरोना संक्रमित किशोर के कारण दो गांवों को किया गया सील

476
0
file photo

बिलासपुर। मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के करंजिया निवासी कोरोना पॉजिटिव किशोर का संपर्क बिलासपुर के घुटकू, कलमीटार व हांफा के ग्रामीणों से हुआ था। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार को तीनों गांव पहुंची। वहां किशोर से मिलने-जुलने वाले नौ ग्रामीणों का सैंपल लेकर होम आइसोलेट किया गया है।

सब्जी विक्रेता किशोर सब्जी लेने के लिए तीन से चार दिन में एक बार ग्राम घुटकू आता था। वह गांव में पांच-छह घंटे तक रुकता था। इसके अलावा उसका संपर्क ग्राम कलमीटार और हांफा के ग्रामीणों से भी है। स्वास्थ्य विभाग को बुधवार की सुबह यह जानकारी मिली। इसके बाद टीम ग्राम घुटकू पहुंची। वहां 35 ग्रामीणों को पहले ही आइसोलेट किया जा चुका है। पूछताछ करने के बाद छह और ग्रामीणों का सैंपल लेकर होम आइसोलेट कर दिया गया। इसके बाद टीम कलमीटार गई।

वहां एक ग्रामीण को होम आइसोलेट करते हुए सैंपल लिया गया। अंतिम में टीम ग्राम में दो ग्रामीणों का सैंपल लेकर होम आइसोलेट किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम दो दिन से घुटकू में पहुंच रही है। दोनों दिन सैंपल लेने के साथ 41 ग्रामीणों को आइसोलेट किया गया है। बुधवार को ग्रामीणों ने गांव के मुख्य रास्ते को सील कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here