Home देश दो पालतू बिल्लियां में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि

दो पालतू बिल्लियां में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि

475
0

न्यूयॉर्क। कोरोना वायरस का खतरा हर रोज लगातार बढ़ रहा है। इस वायरस ने दुनियाभर में तकरीबन पौने दो लाख लोगों की जान ले ली है, जबकि 25 लाख से अधिक लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। लगातार इस वायरस पर दुनियाभर के देशों में शोध चल रहा है। अभी तक माना जा रहा था कि बिल्ली और कुत्तों में यह वायरस नहीं पाया जाता है, लेकिन अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में दो बिल्लियों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। इस बात की आधिकारिक पुष्टि की गई है, कि दोनों बिल्लियों में कोरोना वायरस का संक्रमण है।

दुनिया के किसी भी देश में बिल्लियों में संक्रमण का यह पहला पुष्ट मामला है। जानकारी के अनुसार दोनों बिल्लियों को सांस लेने में कुछ दिक्कत है, लेकिन माना जा रहा है कि ये ठीक हो जाएंगी। माना जा रहा है कि ये बिल्लियां घर में ही किसी संक्रमित व्यक्ति से संक्रमित हुई थीं। यूएस के डिपार्टमेंट ऑफ एग्रिकल्चर एंड फेडरल सेंटर्स ऑफ डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन विभाग की ओर से इस बाबत जानकारी दी गई है। दरअल ब्रॉन्क्स जू में कुछ बाघ व शेरों में यह संक्रमण पाया गया था। उस वक्त अमेरिका की ओर से कहा गया था कि कुछ जानवरों को लोगों की वजह से कोरोना हुआ है, लेकिन पालतू जानवरों में इसके कोई संकेत नहीं है कि यह इंसान से संक्रमित हो रहे हैं। बता दें कि न्यूयॉर्क में 141235 कोरोना संक्रमण के मामले हैं। जबकि अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना के चलते 15302 लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका में अभी तक कुल 46 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि अमेरिका में अभी तक 46,000 से अधिक लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो चुकी है, जबकि 8,48,994 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। पूरी दुनिया की बात करें तो कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 26,36,989 पहुंच गई है, जबकि इस वायरस की वजह से 1,84,186 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 21,370 हो गई है, जबकि इस वायरस से भारत में 681 लोगो की मौत हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here