रायपुर – कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा भारतीय वायु सेना का डॉर्नियर विमान से लाइफ लाइन उड़ान योजनान्तर्गत राहत सामग्री पहुंचाई गयी . स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के डायरेक्टर राकेश सहाय ने बताया कि राहत सामग्री लेकर पहुंचने वाली यह सातंवी विमान हैं . आज शाम लाइन उड़ान के अंतर्गत यह उड़ान राहत सामाग्री को लेकर आने वाला सातवां विमान है. केंद्र के द्वारा चलाई जा रही लाइफ लाइन उड़ान योजना के तहत मेडिकल किट पहुँचाया गया .जिसकी सहायता से डाक्टरों को कोरोना वायरस से लड़ने में सहायता मिलेगी . उन्होंने बताया कि इस विमान में कुल 140 किलो सामग्री है जिसमें टेस्टिंग किट इत्यादि दिल्ली से आईसीएमआर द्वारा भेजे गए हैं. सामग्री को प्राप्त करने के लिए आईसीएमआर एवं रायपुर के स्वास्थ्य विभाग की टीम एयरपोर्ट पर मौजूद रहे .



