Home छत्तीसगढ़ चावल देने से इंकार करने पर नक्सलियों ने ग्रामीण को पीटा

चावल देने से इंकार करने पर नक्सलियों ने ग्रामीण को पीटा

532
0
file photo

दंतेवाड़ा। जिले के ग्राम कुहचेपाल में कोरोना वैश्विक महामारी के चलते नक्सलियों को रसद की कमी को पूरा करने के लिए ग्रामीणों को शासन से नि:शुल्क मिलने वाले चावल की उगाही करने में लगे हुए हैं। जब एक ग्रामीण हूंगा भास्कर के द्वारा नक्सलियों को चावल नहीं जमा किए जाने पर उस ग्रामीण को बेरहमी से पीटा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुहचेपाल में नक्सली संगम सदस्यों एवं मिलसिया द्वारा ग्रामीणों को शासन से नि:शुल्क मिलने वाले चावल की उगाही किया जा रहा था। जब एक ग्रामीण हूंगा भास्कर ने नक्सलियों को चावल देने से इंकार करने पर उस ग्रामीण को नक्सलियों ने बेरहमी से डंडों से पिटाई के कारण पीडि़त ग्रामीण घायल हो गया हैं। पीडि़त ग्रामीण ने हिम्मत दिखाकर इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस द्वारा घायल के उपचार की व्यवस्था कर इस मामले पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।

गौरतलब है कि दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने कई बार स्पष्ट तौर पर बताया था कि कोरोना वैश्विक महामारी के चलते ग्रामीणों को शासन से नि:शुल्क मिलने वाले चावल में से आधे चावल की उगाही नक्सलियों के द्वारा किया जा रहा है। जिससे ग्रामीण परेशान हैं। नक्सलियों के दबाव एवं भय से ग्रामीण इसका विरोघ करने का साहस नही करते है, लेकिन एक ग्रामीण के द्वारा इसका विरोध किया जाना उसके लिए खतरे का सबब बन सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here