Home बिलासपुर संभाग कोरबा लापता युवक की मिली लाश , हत्या की आशंका …. डाग स्क्वायड की...

लापता युवक की मिली लाश , हत्या की आशंका …. डाग स्क्वायड की ली गई मदद , फैली सनसनी 

567
0
कोरबा। बालको क्षेत्र में युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिली है । लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है ।पुलिस ने सुराग तलाशने खोजी डाग बाघा की मदद ली ।पुलिस ने मामले को हत्या मानते हुए जांच शुरू कर दी है ।
बाल्को थाना क्षेत्र के बेलाकछार में निवास करने वाले गेन्दू राम महंत 26 साल  की गांव के समीप स्थित नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है । सूचना मिलने पर बाल्को पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है ।
मृत युवक कोरियर सर्विस में काम करता था। युवक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है ,यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। संभावना जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है । पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है । जांच के बाद ही मामले से पर्दा उठ सकेगा । बताया जाता है कि कल 7:00 बजे से युवक घर से अचानक लापता हो गया था।बाघा सुराग तलाशते हुए काफी दूर तक गया ।मामले में पुलिस की जांच जारी है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here