Home देश राजधानी में प्लाज्मा थेरेपी का ट्रायल कारगर साबित

राजधानी में प्लाज्मा थेरेपी का ट्रायल कारगर साबित

473
0

नईदिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। दिल्ली के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में 7 कोरोना पॉजिटिव के नए मामले सामने आए है, जिसमें डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ शामिल है। इस बीच अच्छी खबर है कि दिल्ली में प्लाज्मा थेरेपी का ट्रायल कारगर साबित हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार , इससे पहले भी इसी अस्पताल से 7 कोरोना के मामले सामने आए थे। डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ को मिलाकर कुल 14 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस से बात करते हुए बताया कि हमने एलएनजेपी अस्पताल के 4 मरीजों पर प्लाज्मा का ट्रायल करके देखा गया है। उसके अब तक के नतीजे उत्साहवर्धक हैं। मंगलवार को 2 मरीजो को प्लाज्मा थेरेपी दी गई थी, आज शायद उन्हें आईसीयू से छुट्टी मिल जाएगी। जो 2 और मरीज हैं, उन्हें कल प्लाज्मा दिया गया था, 24 घंटे में ही उन्होंने काफी अच्छे नतीजे दिखाए हैं। आज दो या तीन और मरीजों को प्लाज्मा दिया जाएगा।
इसके अलावा नॉर्थ दिल्ली नगर निगम के 39 कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हो गई है । इसमें ज्यादातर सफाई कर्मचारी हैं,दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। अब तक 2500 से अधिक लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जिसमें 50 लोगों की मौत हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here