उत्तर प्रदेश के एटा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एटा में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव घर में मिले हैं. इनमें दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं. बताया जा रहा है कि 2 बच्चों, दो महिलाओं और एक पुरुष का शव बंद मकान में मिला है.पुलिस ने गेट तोड़ कर शव निकाला है. फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर मौजूद है. मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. यह मामला थाना कोतवाली नगर का बताया जा रहा है.
https://twitter.com/ShineNewsLive/status/1253890803845312513



