Home छत्तीसगढ़ टिकटॉक बनाने के चक्कर में हुआ हादसा…. सहेली को बचाते हुए...

टिकटॉक बनाने के चक्कर में हुआ हादसा…. सहेली को बचाते हुए युवती की डूबने से मौत

541
0

जशपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के जैतालुर में एक बहादुर युवती की तालाब में डूबने से उस समय मौत हो गई जब उसने अपनी जान की परवाह किए बगैर अपनी सहेली को बचाने तालाब में कूद गई। हालांकि इस हादसे में उसकी सहेली को भी गंभीर अवस्था में अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उसका ईलाज चल रहा है।  यह पूरा हादसा टिकटॉक बनाने के चक्कर में होना बताया जा रहा है।   पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका साधना कुमारी अपनी अन्य दो सहेली चांदनी भिंडे और अन्य एक सहेली के साथ टिकटॉक वीडियो बनाने के लिये अपने गांव जैतालुर के पास स्थित कीस्टोन की खुदाई से बने तालाब गयी हुई थी। बताया जा रहा है कि   यहां पर तीनों सहेलियं एक-दूसरे का टीकटॉक वीडियो बना रही है।

वीडियो बनाने के चक्कर में चांदनी तालाब में उतर गई। पानी गहरा होने के कारण वो पानी में डूबने लगी। अपनी सहेली को डूबता देख साधना भी पानी में कुद गयी और चांदनी को बचा लिया, पर इस हादसे का  खुद  शिकार हो गयी और उसकी डूबने से मौत हो गई। इस हादसे की सूचना सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चांदनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।  ज्ञात हो कि ब्लास्ट के जरिये खुदायी की वजह से यहां पर काफी गड्ढा हो गया हैं जिसमेंं पानी भरा हुआ है। इस तालाब में कई लोग सेल्फी, टिकटॉक वीडियो आदि बनाने के लिये आते रहते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here