Home छत्तीसगढ़ पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान की तबीयत बिगड़ी, अपोलो में भर्ती

पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान की तबीयत बिगड़ी, अपोलो में भर्ती

606
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा विधायक बद्रीधर दीवान की आज अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में दाखिल कराया गया है।  श्री दीवान के पुत्र विजयधर दीवान ने बातचीत में बताया कि उनके पिता की पिछले कुछ दिनों से तबियत खराब चल रही थी। आज सुबह उनका स्वास्थ्य अधिक खराब होने के कारण उन्हें अपोलो अस्पताल में दाखिल किया गया है, जहां चिकित्सक डॉ देवेंद्र सिंह की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here