Home छत्तीसगढ़ मास्क के बिना और नियत से ज्यादा सवारी का जुर्माना वसूल कौन...

मास्क के बिना और नियत से ज्यादा सवारी का जुर्माना वसूल कौन करेगा ?

563
0

रायपुर:- नए निर्देशों में सभी तरह के प्रतिबंधों और जुर्माने की राशि का जिक्र है। सरकार टू व्हीलर पर एक और फोर व्हीलर पर 2 सवारी चालक सहित का आदेश किस प्रकार लागू कराने का प्रयास करेगी, क्योकि वाहन न चलाने वाली महिलाओं और बच्चों को यात्रा में पीछे बैठना ही पड़ेगा और बाजार जाने में ये बंदिश टूटने का भय बना रहेगा, इसी प्रकार लॉक डाउन में जब ग्राहकों के निकलने में प्रतिबंध है तो दुकाने किसके लिये खोल कर बैठेंगे दुकानदार ?

जुर्माने की राशि की वसूली किस किस विभाग के कौन कौन अधिकारी कर्मचारी कर सकेंगे और उसकी अकाउंटिंग किस खाते के अंतर्गत की जाएगी ये सब स्पष्ट किया जाना है। क्योकि मास्क और वाहन में सवारी के आदेश का उल्लंघन की जांच और जुर्माने की वसूली अभी पुलिस विभाग द्वारा कई स्थानों पर की गई है तथा शारीरिक दंड भी दिया गया है। आदेश के अनुसार ये जुर्माना स्थानीय स्वशासन के अधिकारियों निकायों द्वारा किया जाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here