Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की नम्रता जैन बलौदाबाजार की सहायक कलेक्टर बनीं

छत्तीसगढ़ की नम्रता जैन बलौदाबाजार की सहायक कलेक्टर बनीं

649
0

रायपुर – 2019 बैच के ट्रेनी आईएएस अफसरों को ट्रेनिंग के बाद जिलों में पहली पोस्टिंग मिल गई है। सभी को जिलों में सहायक कलेक्टर बनाया गया है। इस बैच में इकलौती छत्तीसगढ़ की आईएएस नम्रता जैन को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की जिम्मेदारी दी गई है। जितेंद्र यादव को दुर्ग का सहायक कलेक्टर बनाया गया है, जबकि ललितादित्य नीलम को राजनांदगांव, रैना जमील को कांकेर और विश्वदीप को कोरिया जिले का सहायक कलेक्टर बनाया गया है। इन सभी ट्रेनी आईएएस अफसरों ने लाल बहादूर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में प्रथम दौर की ट्रेनिंग पूरी कर ली है। मसूरी से रिलीव होने के बाद सभी ये सभी अधिकारी छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में चार्ज संभालेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here