रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है. जानकारी के मुताबिक मेडीकल कॉलेज रायपुर में जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आया। और युवक झारखण्ड का रहने वाला है. जो कि महाराष्ट्र से राजनांदगांव पहुंचा हुआ था फिर उसे राजनांदगांव से सूरजपुर भेजा गया था. बता दें कि प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या अब 4 हो गई है। आज मंगलवार को ही एम्स रायपुर से इलाजरत दो मरीज स्वस्थ हुए थे।



