Home मनोरंजन नोरा फतेही की टिक-टॉक पर धमाकेदार एंट्री

नोरा फतेही की टिक-टॉक पर धमाकेदार एंट्री

479
0

लॉक डाउन के बीच ज्यादातर सिलेब्स सोशल मीडिया पर वक्त बिता रहे हैं। नोरा फतेही डांस करके टाइम पास कर रही हैं साथ ही सोशल मीडिया पर वीडियोज लोगों के साथ शेयर भी कर रही हैं। अब इस बीच उन्होंने टिक-टॉक पर भी डेब्यू कर लिया है।
नोरा फतेही के डांस मूव्स के लाखों लोग दीवाने हैं। उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं। नोरा फतेही टिक-टॉक पर आ गई हैं। उनकी एंट्री लेट सही पर धमाकेदार है। उन्होंने बियॉन्से के गाने बेबी बॉय पर डांस के साथ फैंस को दीवाना बना दिया है। उन्होंने ऐप पर बेबीबॉय चैलेंज लिया है। नोरा ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है और यहां 15 घंटों में इसे 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।
नोरा फतेही ने इस बीच कई डांस वीडियोज शेयर किए हैं। उनके वीडियोज फैंस के बीच दबरदस्त पॉप्युलर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here