Home छत्तीसगढ़ प्रताडऩा से पति-पत्नी की मौत, 3 गिरफ्तार

प्रताडऩा से पति-पत्नी की मौत, 3 गिरफ्तार

565
0

धमतरी।  मां-पिता और भाई द्वारा प्रताडि़त एक नवदम्पत्ति ने करीब साढ़े तीन महीना पहले 7 जनवरी को अपने घर डोड़की में आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में अर्जुनी पुलिस ने लड़के की मां, पिता और भाई को धारा 306 व 34 के तहत गिरफ्तार किया है। अर्जुनी थाना प्रभारी उमेन्द्र टंडन ने बताया कि ग्राम डोड़की निवासी लालचंद महिलांग पिता शिवचरण महिलांगे ने धमतरी की शोभाकिरण के साथ लव मैरिज किया था। लालचंद और शोभाकिरण अपने घर डोड़की में जीवन यापन कर रहे थे।

तभी उनके परिवार के सदस्य पिता शिवचरण महिलांगे (55 वर्ष), भाई सूरज महिलांगे 20 वर्ष, मां अंकलहीन बाई (50 वर्ष) ने लालचंद और शोभाकिरण को लव मैरिज करने की बात पर आए दिन प्रताडि़त करते रहे। जिसके कारण लालचंद और शोभाकिरण ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को मृतक के पिता शिवचरण महिलांगे, मां अंकलहीन बाई एवं भाई सूरज महिलांगे को धारा 306 व 34 के तहत गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here