Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री बघेल छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के लिए ‘डोनेशन ऑन व्हील अभियान’...

मुख्यमंत्री बघेल छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के लिए ‘डोनेशन ऑन व्हील अभियान’ में भेंट किए राशन के एक हजार पैकेट

535
0

रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के लिए ‘डोनेशन ऑन व्हील अभियानÓ के तहत  राशन के 1000  पैकेट भेंट किए।  उन्होंने आज सवेरे यहां अपने निवास पर  डोनेशन ऑन व्हील अभियान के वाहन को  प्रतीक स्वरूप कुछ पैकेट अपने हाथों से भेंट किए। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे भी इस अवसर पर उपस्थित थे।  मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा उपलब्ध कराए गए राहत पैकेट में 5 किलो चावल, 1 किलो दाल, 2 किलो आटा, आधा किलो नमक, हल्दी, एक साबुन और बिस्कुट शामिल है।

राशन के ये पैकेट लोक कलाकारों को वितरित किए जाएंगे। स्मार्ट सिटी के जी.एम. कम्युनिकेशन आशीष मिश्रा ने बताया कि डोनेशन ऑन व्हील अभियान के तहत शहरवासियों से इक_े किए गए राशन के 7000 पैकेट जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराए गए हैं। इसी तरह लगभग ढाई लाख लोगों को भोजन कराया जा रहा है । रायपुर शहर में इसके लिए 10 किचन संचालित किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here