पिछले कुछ घंटे पहले धमतरी में कोरेना पाज़िटिव की खबर मिलने से प्रदेश में सनसनी फैल गयी थी और कटघोरा और सूरजपुर की तर्ज पर और भी संक्रमित पाए जाने के अंदेशे से शहर और प्रदेश के लोग सहमे हुए थे। अब जा कर पता चला।कि ये मॉक ड्रिल का हिस्सा था।
धमतरी:- छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. धमतरी में एक व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव मिला है. जानकारी के मुताबिक रैपिड टेस्ट में रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव मिला है, जिसके बाद उस शख्स को एम्स रायपुर रेफर कर दिया गया है. एम्स में स्वाब टेस्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.
मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी के जालमपुर वार्ड का निवासी है शख्स. युवक कुछ समय पहले दिल्ली से लौटा था. उसके बाद से होम क्वारैंटाइन किया गया था. आस-पास के मकानों को सील कर दिया गया है. प्रदेश में अब कोरोना के 15 एक्टिव मरीज है.
धमतरी शहर में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब सोशल मीडिया में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव की खबर आम हुई। देखते ही देखते जमालपुर वार्ड का माहौल बदल गया।एम्बुलेंस और प्रशासनिक गाड़ियों की आवाजाही बढ़ गई। धमतरी के सीएमएचओ ने भी इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा की रैपिड टेस्ट किट में व्यक्ति पॉजिटिव मिला है जो हाल ही में चेन्नई से आया था। सीएमएचओ के खबर की पुष्टि करते ही कोरोना पॉजिटिव की खबर आग की तरह पूरे राज्य में फैल गई।पर बाद में पता चला ये एक मॉकड्रिल था। दरअसल वहाँ के कलेक्टर ने कहा कि हम कितने तैयार हैं ये देखने के लिए मॉक ड्रिल किया था, कोई पॉजिटिव केस नहीं है। दरअसल मीडिया को विश्वास में लिए बिना मॉक ड्रिल किया गया, सीएमएचओ गलत जानकारी देते रहे इसलिए ये स्थिति निर्मित हुई।लेकिन इस मॉक ड्रिल से धमतरी के लोग सहम गए है।



