Home देश ऋषि कपूर का मुंबई में निधन, अमिताभ बच्चन ने किया ट्वीट

ऋषि कपूर का मुंबई में निधन, अमिताभ बच्चन ने किया ट्वीट

780
0

बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इस बारे में ट्वीट किया है। ऋषि कपूर 2 साल से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके भाई रणधीर कपूर ने बताया था कि उनको सांस लेने में तकलीफ थी जिसके चलते उनकी फैमिली ने हॉस्पिटल में ऐडमिट करवाया था।

https://twitter.com/SrBachchan/status/1255709029336322048

बीते सितंबर लौटे हैं भारत

ऋषि कपूर यूएस में करीब 1 साल इलाज करवाने के बाद बीते सितंबर भारत लौटे थे। फरवरी में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है।

इनफेक्शन के चलते हो चुके भर्ती
कुछ वक्त पहले उन्हें दिल्ली में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह वहां कोई फैमिली फंक्शन अटेंड करने गए थे। उस वक्त ऋषि ने बताया था कि उनको कोई इनफेक्शन हुआ है।

2 अप्रैल से सोशल मीडिया पर नहीं हैं ऐक्टिव
मुंबई लौटने के बाद वह वायरल फीवर की वजह से भर्ती हुए थे। ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं हालांकि उन्होंने 2 अप्रैल से वहां कुछ पोस्ट नहीं किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here