मुंबई। मशहूर अभिनेता ऋ षि कपूर का गुरुवार को 67 साल की उम्र में निधन हो गया है । मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में ऋ षि कपूर ने सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर आखिरी सांस ली थी। ऋ षि कपूर का अंतिम संस्कार विद्युत शवदाह गृह में किया गया। लॉकडाउन की वजह से सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत दी गई थी। ऋ षि कपूर का मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
अंतिम संस्कार को जल्दी निपटाया गया। श्मशान घाट पर 3 बजे 5 पुजारी सामग्री के साथ पहुंच गए थे। इसके बाद 3.45 पर ऋ षि का पार्थिव शरीर वहां पहुंचा। 4.17 पर परिजन क्रिया संपन्न करके बाहर आ गए। अंतिम संस्कार के बाद मरीन लाइंस ब्रिज पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई जिसे हटाने के लिए पुलिस को परेशान होना पड़ा। पुलिस के लगातार अनाउंस करने के बाद भी भीड़ काबू में नहीं आ आई।
लॉकडाउन की वजह से सिर्फ 24 लोगों को परमिशन दी गई है।अंतिम संस्कार के दौरान मुंबई पुलिस ने नीतू कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, आदर जैन, अनीषा जैन, राजीव कपूर, रणधीर कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, बिमल पारिख, नताशा नंदन, अभिषेक बच्चन, डॉक्टर तरंग, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, जय राम, रोहित धवन, राहुल रवैल को मौजूद रहने की इजाजत दी है।
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर दिल्ली में हैं। ऐसे में रिद्धिमा ने गृह मंत्रालय से मुंबई जाने की अनुमति मांगी थी, जो उनकी मिल गई थी। रिद्धिमा की चार्टर्ड प्लेन से मुंबई आने के की तैयारी थी लेकिन डीजीसीए से परमिशन नहीं मिली। मुंबई पुलिस ने लॉकडाउन को देखते हुए आज ही अंतिम संस्कार की परमिशन दी थी। 3 बजे तक अंतिम संस्कार होना था लेकिन रिद्धिमा के नहीं पहुंच पाईं। पुलिस के और इंतजार न कर सकने की दशा में संस्कार शुरू किया गया था। अंतिम संस्कार की रस्में पूरी होने के बाद उनका दाह-संस्कार इलेक्ट्रिक मशीन से हुआ।



