छत्तीसगढ़। सूरजपुर के 10 में से 3 मरीजों में ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। और बाकी 6 लोगों की कोरोना रिपोर्ट अब निगेटिव आई है। प्रदेश में अब सिर्फ 4 पॉजिटिव केस एक्टिव हैं। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को बताया कि देश में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर 33,050 हो गई है. पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 1744 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी बताया कि देश में कोरोना मरीजों की संख्या दोगुना होने की रफ्तार अब 11 दिन हो गई है. इसके साथ ही लव अग्रवाल ने कहा कि कुछ राज्यों में कोरोना मरीजों के दोगुना होने का औसत राष्ट्रीय औसत से भी काफी बेहतर है.
AIIMS Update- Remaining COVID-19 sample from Surajpur has been tested and found negative on 30.04.2020.
— AIIMS, Raipur, CG (@aiims_rpr) April 30, 2020
स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके लिए तीन श्रेणियां बनाई हैं. पहली श्रेणी में वो राज्य रखे गए हैं जिनमें कोरोना मरीजों की संख्या 11 से 20 दिन के भीतर दोगुना हो रही है. जबकि दूसरी श्रेणी में वो राज्य हैं जिनमें यह अवधि 20 से 40 दिन के बीच की है. वहीं तीसरी श्रेणी ऐसे राज्यों की है जहां कोरोना मरीज 40 से ज्यादा दिनों में दोगुने हुए हैं.



