Home छत्तीसगढ़ सेंट्रल जेल परिसर में आरक्षक ने लगाई फांसी

सेंट्रल जेल परिसर में आरक्षक ने लगाई फांसी

606
0
राजधानी के सेंट्रल जेल परिसर में बिलासपुर जेल के एक प्रहरी ने लगाई फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
  • बिलासपुर जेल में पदस्थ था मृतक
  • कैदी को उपचार के लिए लेेकर आया था रायपुर

रायपुर। रायपुर सेंट्रल जेल परिसर में मंदिर के पीछे बिलासपुर जेल के एक आरक्षक में फ ांसी लगाकर खुदकुशी कर ली । आत्महत्या के कारण का पता नही चल पाया है। मामलें में गंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतक आरक्षक का नाम प्रताप निर्मलकर (29 वर्ष) है, जो कि कवर्धा जिले का रहने वाला था। मृतक बिलासपुर जेल में जेल प्रहरी के पद पर पदस्थ था और बिलासपुर जेल में बंद कैदी के उपचार के लिए उसे रायपुर लेकर आया था। पिछले डेढ़ महीने से रायपुर सेंट्रल जेल के ट्रेनिंग सेंटर में रुका हुआ था। इसी दौरान उसने फ ांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामलें की जानकारी होने पर गंज थाना पुलिस ने मामलें में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है मृतक की सगाई हो गई थी और जल्द ही शादी होने वाली थी खबर यह भी है कि आत्महत्या के पूर्व रात में मृतक काफी परेशान था किंतु उसकी परेशानी का तथा उसके इस आत्महत्या का कारण का पता नही चल पाया। इधर मामले में मृतक के परिजनों ने संदेह जताते हुए जांच की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here