दरभा:- जिले के ग्राम पंचायत चीतापुर में किसान श्री चैतू नाग ने लाक डाउन के दौरान घर पर ही रहकर मशरूम की खेती कर रहे हैं। ग्राम चीतापुर में ही उसे ₹200 किलो में बेच रहे हैं ।जिससे किसान को सीधे एक आय का स्रोत बन रहा है, चितापुर के निवासी चैतूनाग का कहना है कि मुझे मशरूम उत्पादन में से आय दुगनी हो रही है मशरूम उत्पादन से सीधी की कमाई की रकम होती है ।पिछले कुछ दिनों से हाट बाजारों में मशरूम की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है, जिसके हिसाब से ही अभी उत्पादन कमी होने हो रहा है ऐसे में किसान मशरूम की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं ।पिछले कई दिनों से छापर भानपुरी की निवासी किसान लक्ष्मीनाथ कश्यप ने मशरूम खेती का प्रशिक्षण दे रहे हैं ।लक्ष्मीनाथ कश्यप ने बताया कि पहले ग्राम चीतापुर ,छापर भानपुरी एवं टकरागुड़ा में मशरूम प्रशिक्षण का दिया था । जिसमें बताया कि किसानों को की 10 किलो पैरा को छोटा – छोटा काट कर उसे बनाकर 100 लीटर पानी में भीग जाता है इसके लिए 150 ml फार्मलिन,7 ग्राम कार्बोडाजिन को पानी में घोलकर 10 kg भूसा पैरा को डूबा कर उसका शोधन किया जाता है । पैरा यानी भूसा को भिगाने बाद लगभग 12 घंटे यानी सुबह फैलाते हैं। तो शाम को शाम फैला देते हैं, तो सुबह निकाल लेते हैं , इसके बाद भूसे को किसी चारपाई पर फैला देते जिससे अतिरिक्त पानी निकल जाता है ।अपने हिसाब से पॉलिथीन पर भर देते हैं जिससे अंकुरित होते तक , उसके पश्चात वाली पॉलीथिन को फाड़ दिया जाता है। लक्ष्मीनाथ कश्यप ने मशरूम प्रशिक्षण कराते हैं।
उन्होंने बताया कि लाक डाउन का फायदा हमें उठाना चाहिए और घर बैठे ही हमको मशरूम उत्पादन करना चाहिए , जिससे किसानों की दुगनी आमदनी होती है और मशरूम मार्केटिंग के लिए कोई परेशानी नहीं हो रही है। खरीदने के लिए घर तक आ रहे हैं ।जिससे लगता है कि हमें आगामी दिनों में मशरूम की खेती अधिक से अधिक करना चाहिए । वर्तमान में लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के टाकरागुड़ा तोकापाल ब्लाक के ग्राम छापर भानपुरी एवं दरभा ब्लाक के ग्राम चीतापुर में समूह बनाकर लक्ष्मीनाथ कश्यप के द्वारा शिक्षण प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।प्रशिक्षण लाक डाउन से पहले दिया गया था ,लाग डाउन के चलते कुछ किसानों ने मशरूम का उत्पादन करना शुरू कर दिए जिससे दुगनी आमदनी हो रही है । आगामी दिनों में बस्तर जिले की प्रत्येक ब्लॉक में मशरूम प्रशिक्षण कराने के लिए लक्ष्मीनाथ कश्यप जाएंगे ।
सोमारु राम नाग
दरभा
91118-27855



