Home देश लॉकडाउन के बीच आरबीआई ने रद्द किया सीकेपी सहकारी बैंक का लाइसेंस

लॉकडाउन के बीच आरबीआई ने रद्द किया सीकेपी सहकारी बैंक का लाइसेंस

484
0

मुंबई। कोरोना संकट से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है। इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सीकेपी सहकारी बैंक के ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है। आरबीआई ने सीकेपी सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसकी वजह से बैंक के करीब सवा लाख खाताधारकों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। बैंक की 485 करोड़ रुपये की एफडी भी फंस गई है।

मनीकंट्रोल को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सीकेपी सहकारी बैंक की नेटवर्थ में भारी गिरावट आई थी। जिस वजह से आरबीआई ने बैंक के लाइसेंस को रद्द कर दिया है। बैंक में ऑपरेशनल मुनाफा होने के बाद भी नेटवर्थ में भारी गिरावट दर्ज की गई। जिस वजह से बैंक का लाइसेंस रद्द हो गया। बता दें कि आरबीआई ने साल 2014 से ही लगातार बैंक पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाया है। इससे पहले 31 मार्च को भी बैंक की अवधि बढ़ाकर 31 मई तक कर दी थी लेकिन अब आरबीआई ने उसके पहले ही बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है।

बता दें कि सीकेपी सहकारी बैंक का हेड ऑफिस मुंबई के दादर में है। इस बैंक को बचाने के लिए नविशकों से लेकर जमाकर्ताओं तक ने कई कोशिशें की थी। जहां एक तरफ बैंक ने ब्याज दर में कटौती की थी और इसे 2 प्रतिशत कर दिया था। तो वहीं कई लोगों ने भी अपने एफडी को शेयर में निवेश किया था। जिस वजह से बैंक की हालत सुधरती हुई नजर आई थी लेकिन इसके बाद भी घाटा कम नहीं हो पाया। जिस वजह से ही अब बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here