Home छत्तीसगढ़ नक्सली मुठभेड़ में 16 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर…. जंगलों में...

नक्सली मुठभेड़ में 16 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर…. जंगलों में अभी भी सर्चिंग जारी

460
0
file photo

पखांजुर/गढ़चिरौली। महामारी कोरोना के कारणों से पूरी दुनियां में लाकडाउन है, लेकिन देश के कुछ इलाकों में दहशत फैलाने वाले माओवादियो की समय बेसमय अपनी मजूदगी दर्ज कराते हैं ,जिनका मुकाबला हमारे सुरक्षा बल के जवान बड़े ही मुस्तेदी के साथ कर रहे हैं ।
छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिली है।
सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 16 लाख की इनामी महिला नक्सली को ढेर कर दिया है।
सिनिभट्टी के जंगलो में सी-60 कमांडो और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जवानों ने मौके से एके-47 समेत भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here