Home देश एम्स के 22 हेल्थकेयर स्टाफ कोरोना पॉजिटिव … 100 से ज्यादा गार्ड...

एम्स के 22 हेल्थकेयर स्टाफ कोरोना पॉजिटिव … 100 से ज्यादा गार्ड क्वारंटीन

553
0
file photo

नईदिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में स्थित प्रतिष्ठित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से बड़ी खबर सामने आई है. अस्पताल में कार्यरत 22 हेल्थकेयर स्टाफ कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके बाद एम्स में तैनात 100 से भी ज्यादा गार्ड को चरंटीन कर दिया गया है. दिल्ली के अस्पतालों में काम करने वाले स्वास्थ्यकमियों के कोरोना पॉजिटिव आने का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले सफदरजंग अस्पताल, बाबू जगजीवन राम हॉस्पिटल, अंबेडकर अस्पताल, कैंसर इंस्टीट्यूट आदि में तैनात डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं.
इससे पहले हिंदू राव अस्पताल के एक डॉक्टर के अलावा कस्तूरबा हॉस्पिटल में स्नातकोत्तर की एक छात्रा के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी मिली थी.

इसकी जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी थी. पिछले एक सप्ताह में अस्पताल की दो नर्सों के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. एक नर्स के संक्रमित पाए जाने के बाद, डॉक्टर सहित 78 अन्य के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे. उत्तरी दिल्ली नगर निगम इसे संचालित करता है. कस्तूरबा अस्पताल में स्नातकोत्तर की एक छात्रा भी कोरोना संक्रमित मिलने के बाद संक्रमण के शिकार छात्रों की संख्या दो हो चुकी है.
दिल्ली के एम्स का एक रेजिडेंट डॉक्टर इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुका है. पिछले महीने कोरोना संक्रमित मिले इस डॉक्टर की गर्भवती पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव मिली थी. डॉक्टर की पत्नी ने कुछ दिनों बाद बच्चे को भी जन्म दिया. रेजिडेंट डॉक्टर एम्स के साइकोलॉजी डिपार्टमेंट में पदस्थापित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here