रायपुर:- कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि छत्तीसगढ़ में 14 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक 14 नए कोरोना मरीज दुर्ग और कवर्धा इलाके से हैं, जिसमे से 12 पुरुष और 2 महिला शामिल है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है। वहीं, एक्टीव मरीजों की संख्या 21 हो गई है। बता दें कि प्रदेश में अब तक 36 कोरोना संक्रमित ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। खबर विस्तार से अपडेट की जा रही है. तथा खबरों की सुखियो में रहने और दहशत फ़ैलाने में हम विश्वास नहीं करते।



