कोरेना काल में पानी और शराब दोनों के लिये लगी ये लाइनें ये बताती हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग का महत्व क्या है , जिंदगी की जरूरत पानी है और नशे के लिये जो लोग शराब का प्रयोग करते हैं उनके लिये भी फिज़िकल डिस्टेंसिंग कितना आवश्यक है। दिल्ली की कुछ तुलनात्मक तस्वीरें , छत्तीसगढ़ में भी आज से शराब दुकानों पर भीड़ सुबह से जारी।
छत्तीसगढ़ में भी आज से शराब दुकानों पर भीड़ सुबह से जारी।

सुबह सुबह कचना शराब दुकान


43 दिन बाद शराब की दुकानें खुली: मदिरा प्रेमियों की लगी लंबी कतारें, मौके पर मौजूद पुलिस की टीम : देखें तस्वीरें
43 दिन के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज दुर्ग भिलाई सहित प्रदेश भर में देशी विदेशी मदिरा दुकानें खुल गई। दुकानें खुलने से पहले ही लोगों की लंबी कतारें देखने को मिली। जब तक पुलिस की टीम नहीं पहुंची लोग इधर उधर खड़े सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे थे लेकिन जैसे ही पुलिस पहुंची भीड़ कतारों में बद गई। शराब की दुकानें के सामने बांस व बल्ली का रेलिंग बनाया गया है ताकि लोगों को एक निश्चित दूरी पर खड़ा रखा जा सके। पुलिस की मौजुदगी में शराब की बिक्री सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शुरू हुई।







