Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में पहले दिन 25 करोड़ से अधिक की शराब बिकी

छत्तीसगढ़ में पहले दिन 25 करोड़ से अधिक की शराब बिकी

465
0
file photo

सुबह खुलने के पहले से लेकर बंद होने तक लगी रही दुकानों में खरीददारों की भीड़

रायपुर। लॉकडाउन के बीच में करीब डेढ़ महीने बाद छत्तीसगढ़ में खुले शासकीय देशी-विदेशी शराब दुकानों में बम्पर बिक्री हुई। शासकीय शराब दुकानों के खुलने से कई घंटे पहले से लेकर बंद होने तक शराब दुकानों में जिस तरह से खरीददारों की भीड़ उमड़ी रही उससे संभावना जतायी जा रही है कि पहले दिन 25 करोड़ रूपये से अधिक की शराब की रिकार्ड बिक्री हुई है।  कोरोना महामारी को लेकर पूरे देश में लगे लॉकडाउन पार्ट-1 से लेकर पार्ट-2 तक पूरे प्रदेश में अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ-साथ शासकीय शराब दुकानें भी बंद रही। हालांकि लॉकडाउन के तीसरे पार्ट में केन्द्र सरकार ने सभी राज्यों में शराब दुकानें खोलने के लिए गाईड लाईन जारी की है।

इसी गाईड लाईन के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में भी करीब डेढ़ महीने बाद लॉकडाउन में ही शासकीय शराब दुकानें खोली गई है। लंबे समय से शराब दुकानें बंद रहने से शराब के शौकीन लोगों को शराब नहीं मिल पा रही थी, जिसके कारण आज जैसे ही शराब दुकानें खुली, खरीददारों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रदेश के कई स्थानों पर तो शराब दुकानें खुलने के कई घंटों पहले से ही लोग दुकानों के बाहर कतार में खड़े होकर कतार लगाकर दुकान खुलने का इंतजार करते देखे गये। यहीं नहीं आज सुबह निर्धारित समय पर शराब दुकान खुलने से लेकर बंद होने तक दुकानों में भारी भीड़ उमड़ी रही। इस तरह से आज प्रदेश में शराब की बम्पर बिक्री हुई है। संभावना जतायी जा रही है कि एक दिन में आज 25 करोड़ रूपये से अधिक की रिकार्ड बिक्री हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here