Home छत्तीसगढ़ शराब भट्ठी का विरोध करने पहुंचे सैकड़ों लोग : आधा दर्जन की...

शराब भट्ठी का विरोध करने पहुंचे सैकड़ों लोग : आधा दर्जन की पहचान कर बलवा का अपराध दर्ज

514
0

रायपुर। शराब दुकान खुलने का विरोध करने सैकड़ों की भीड़ में शामिल होकर तोडफ़ोड़ करने तथा हंगामा करने वाले आधा दर्जन लोगों की पहचान करते हुए पुलिस ने सभी के खिलाफ बलवा का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि खमतराई थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर देसी शराब भट्टी का है। सुबह करीब सैकड़ों महिलाएं समेत कुछ पुरुष शराब भट्टी खोलने का विरोध करने पहुंचे थे।

आबकारी उप निरीक्षक ने बताया कि उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंच सभी को समझाने की कोशिश की साथ ही अपनी बात रखने के लिए ज्ञापन सौंपने की समझाइश दी परंतु उक्त महिलाओं के साथ आए पुरुष प्रिंस परमार ,टिकेंद्र सिन्हा, राजन मिश्रा, जय देवांगन, लोकेश साहू , सौरभ सिंह ने बैरीगेट के बांस बल्ली उखाडते हुए बलपूर्वक मदिरा दुकान के शटर को गिराया जिसमें अंदर कर्मचारी मौजूद थे। इतना ही नहीं आबकारी उप निरीक्षक के नेम प्लेट को भी खींचकर उखाड़ दिया व गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here