Home छत्तीसगढ़ ‘नाबालिग बालिका से दुष्कर्म, आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार

‘नाबालिग बालिका से दुष्कर्म, आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार

539
0

धमतरी। 4 अप्रैल 2020 को दोपहर नाबालिग बालिका अपने घर पर अकेली थी उसके माता.पिता और भाई खेत काम करने गए थे कि सूनेपन का फायदा उठाकर आरोपी नारायण यादव उसके घर अंदर घुसकर नाबालिक बालिका को डरा.धमका कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया कि प्रार्थीया की लिखित रिपोर्ट पर थाना भखारा में आरोपी नारायण यादव के विरुद्ध अपराध क्रमांक 39/2020 धारा 450, 376 भादवि एवं 4 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
नाबालिग बालिका पर घटित उक्त गंभीर अपराध की सूचना पर पुलिस अधीक्षक बीपी राजभानु ने नामजद आरोपी की पता तलाश कर तत्काल गिरफ्तार करने थाना प्रभारी भखारा को निर्देशित किया गया।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रश्मिकांत मिश्र मौके पर पहुंचे,जिनके मार्गदर्शन में घटनास्थल का निरीक्षण करने पर मिले आरोपी के चप्पल को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया तथा थाना प्रभारी भखारा कोमल नेताम के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा आरोपी के छिपने के हर संभावित स्थानों में पता तलाश करते हुए घेराबंदी कर उसके सकुनत में दबिश देने पर आरोपी नारायण यादव पिता दूजराम यादव उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम इर्रा थाना भखारा जिला धमतरी छिपा मिला, जिसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया । आरोपी नारायण यादव के द्वारा अपराध स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर ज्युडिशियल रिमांड प्राप्त किया गया है।

इस प्रकार थाना प्रभारी भखारा कोमल नेताम के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक प्रकाश सोनी, प्रधान आरक्षक जगदीश सोनवानी,आरक्षक गजेंद्र टंडन, महेश्वर ध्रुव एवं महिला आरक्षक खिमेश्वरी साहू के द्वारा चंद घंटे के भीतर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here