रायपुर। सेन्ट्रल जेल रायपुर में कैदी की मौत हो जाने पर गंज थाने में पदस्थ आरक्षक ने ही उसका अंतिम संस्कार किया। बताया जा रहा है कि रायपुर केंद्रीय जेल में हत्या के आरोप में सजा काट रहे 31 साल के कैदी सहेत्तर राम की शहर के ही एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने सरगुजा जिले में स्थित कैदी के गृह ग्राम बतौली में उसकी मौत की सूचना दी। लेकिन गरीब और बुजुर्ग मां बाप ने लॉकडाउन के माहौल में रायपुर आने में असमर्थता जताई।
इसके बाद गंज थाने में पदस्थ आरक्षक मनमोहन तांदुलाने ने जेल प्रहरियों के साथ मिलकर अपने मूल कर्तव्यों के दौरान मानवीय कर्तव्यों का भी निर्वहन किया। देवेंद्र नगर मुक्तिधाम में मृतक का पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया।.



