Home देश अधीर रंजन फिर से पीएसी अध्यक्ष नियुक्त, पहुंचे दफ्तर

अधीर रंजन फिर से पीएसी अध्यक्ष नियुक्त, पहुंचे दफ्तर

488
0

नईदिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) का अध्यक्ष पुन: नियुक्त किया गया है. लोकसभा सचिवालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी. लोक लेखा समिति के सदस्यों का चुनाव हर साल होता है.
22 सदस्यीय पीएसी में 15 सदस्य लोकसभा से और सात सदस्य राज्यसभा से होते हैं. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चौधरी को पुन: पीएसी का अध्यक्ष नियुक्त किया. बुधवार को लॉकडाउन के बीच अधीर रंजन दफ्तर पहुंचे और पदभार ग्रहण किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here