Home मनोरंजन फैन ने पूछी शाहरुख खान की सबसे अच्छी बात, काजोल ने दिया...

फैन ने पूछी शाहरुख खान की सबसे अच्छी बात, काजोल ने दिया जवाब

481
0

इन दिनों पूरे देश में लॉकडाउन के कारण लोग अपने घरों में हैं और अपना काफी टाइम सोशल मीडिया पर स्पेंड कर रहे हैं। बॉलिवुड सिलेब्स भी इस दौरान फैंस से काफी इंट्रैक्ट कर रहे हैं।
हाल ही में आस्ककाजोल के जरिए सवाल-जवाब के सेशन के दौरान ऐक्ट्रेस काजोल ने लोगों से बात की और उनके सवालों के जवाब दिए। इस सेशन में तमाम फैंस ने कई फिल्मों में उनके को-स्टार रहे शाहरुख खान से जुड़े सवाल किए जिनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को बॉलिवुड की बेस्ट जोडिय़ों में से एक माना जाता है।

काजोल से एक फैन ने पूछा कि शाहरुख खान की आपको कौन सी बात सबसे ज्यादा पसंद है? इसके जवाब में ऐक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें शाहरुख खान की एनर्जी काफी पसंद है। उनके पास काफी ऊर्जा है।
यही नहीं, जब एक फैन ने काजोल से उनके अब तक के करियर के सबसे बेहतरीन रोल के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उनका सबसे पसंदीदा किरदार अंजली है क्योंकि वह उनकी ही तरह है।
बता दें, काजोल ने अंजली का किरदार सुपरहिट फिल्म कुछ कुछ होता है में निभाया था। इसमें शाहरुख खान और रानी मुखर्जी जैसे ऐक्टर्स भी अहम रोल्स में थे। साल 1998 में आई इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here