रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विशाखापट्नम के केमिकल प्लांट में हुए गैस रिसाव हादसे में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए इस घटना में प्रभावित लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के तेतला गांव स्थित एक निजी पेपर मिल में जहरीली गैस के रिसाव से मजदूरों के बीमार होने की घटना पर भी चिंता प्रकट करते हुए कहा है कि लॉकडाउन के बाद फिर से शुरू किए जा रहे कारखानों में सुरक्षा संबंधी सभी एहतियाती उपायों का गंभीरतापूर्वक पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने गैस रिसाव से प्रभावित सभी मजदूरों को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।
आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम गैस रिसाव मामले में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर पीडि़तों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सिंहदेव ने कहा कि विशाखापट्टनम में गैस लीक का दुखद समाचार सुनकर व्याकुल हैं। पीडि़तों और उनके परिवार के लिए प्रार्थना करता हूं। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार वहां लोगों की सुरक्षा के पर्याप्त उपाय कर रहे हैं।



