Home छत्तीसगढ़ नक्सलियों ने अपने ही साथी की कर दी हत्या

नक्सलियों ने अपने ही साथी की कर दी हत्या

584
0
file photo

सुकमा। जिले में कोंटा ब्लाक के ग्राम चिमलीपेंटा के पास नक्सलियों ने आज अपने ही एक साथी की हत्या कर शव को उसके गांव के पास ही फेंक दिया गया है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जानकारी जुटाने मे लग गई है, चूंकि धुर नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण पुलिस अभी तक घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कोंटा ब्लाक के धुर नक्सल प्रभावित जगरगुण्ड़ा से 08 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम चिमलीपेंटा के पास सुबह एक शव मिला। जिसकी शिनाख्त उसी ग्राम के निवासी इरपा नागेश पिता मुत्ता के रूप में हुई। ग्राम के समीप ही शव मिलने के बाद यहां दहशत व्याप्त हो गया है। इधर जानकारी मिलते ही पुलिस ने अपने सूत्रों से जानकारी जुटाने में लग गई है। क्योंकि जगरगुण्ड़ा से 08 किलोमीटर दूर नक्सलियों के कोर एरिया नक्सल बटालियन वाला इलाका है, जिसके चलते पुलिस घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई है।

सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि सूत्रों से मिल रही जानकारी से पता चलता है कि मृतक नागेश नक्सल संगठन का सदस्य है, और वह संगठन में किसी महिला नक्सली से शादी करना चाहता था। लेकिन नक्सल संगठन नहीं चाहता था कि वो शादी करे। इसलिए उसे मार दिया गया। अभी और जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here